Vodafone Idea is Now Vi | Hindi

 Vodafone और Idea अब हुई Vi



Welcome Guys, इस पोस्ट में मैं आपके साथ Vodafone Idea  से related जानकारी शेयर करूंगा |
जैसा कि  हम सभी को पता है  कुछ समय पहले भारत  बहुत सारी telecom कंपनी थी पर Jio आने के बाद और कुछ कर्ज के कारण सभी कंपनियां धीरे-धीरे बंद होती गई |  जिसके बाद भारत में सिर्फ चार ही बड़ी कंपनियां बची थी - Jio, Airtel, Idea, Vodafone | Jio के पास सबसे ज्यादा users थे |

Vodafone और Idea अपनी सर्विस में सुधार लाने के लिए और कंपनी को बचाने के लिए एक हो गई और Vodafone Idea Limited बन गई | इनकी एक हो जाने के बाद कुछ समय vodafone-idea के पास भारत में सबसे ज्यादा users रहे | तभी सुप्रीम कोर्ट ने सभी telecom कंपनी को Loans, Taxes और  AGR  भरने को कहा | सभी को दो से तीन महीनों का समय दिया |

Telecom Industries में Jio सबसे नया नाम है | इसे आए हुए कुछ ही समय हुआ था इसलिए Jio को बहुत ही कम चार्ज देना था | Vodafone Idea को मिलकर 58000 रुपए देना था |  इसलिए vodafone-idea ने सुप्रीम कोर्ट से कहां  कि हमें कुछ मोहलत दी जाए या फिर हमें कंपनी बंद करनी होगी और कंपनी  बंद होने के बाद भी हम पूरा पैसा नहीं चुका पाएंगे |  इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी को 10 साल का समय दिया | जिसके कारण सभी कंपनियां अभी तक चालू है |


Jio ने कुछ ही समय में अपना सारा Tax दे दिया था | Jio भारत में एकमात्र ऐसी कंपनी है telecom कंपनी है जिस पर एक रुपए का भी कर्ज नहीं है |

Vodafone Idea 2018 के एक हो चुके थे | लेकिन तब भी vodafone के tower अलग थे idea के tower अलग थे और भी कई चीजें अलग - अलग थी | जोकि 7 सितंबर 2020 को आखिरकार एक होकर नए नाम के साथ आई है | Vodafone Idea का नया नाम Vi  है | 

अब से Vodafone Idea के website, apps अलग-अलग ना होकर एक ही होगा | उनकी पुरानी website पर जाने पर अब यह Vi  की नई वेबसाइट पर redirect कर देते हैं | इसकी कोई भी नई SIM लेने पर उसकी ब्रांडिंग भी Vi  के नाम से होगी |

Other Posts :-




Post a Comment